भोज (मुक्त) विश्वविध्यालय, भोपाल (म.प्र.)
प्रवेश सत्र 2026-2028 में काउन्सलिंग के सभी चरण समाप्त होने के उपरांत D.Ed.(ODL) पाठ्यक्रम में रिक्त रह गयी सीटों पर विद्यार्थियों द्वारा अध्ययन केंद्र स्थानांतरण (Transfer) हेतु आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश
- उम्मीदवार को कम से कम एक (1) प्राथमिकता देना अनिवार्य है। उम्मीदवार अपनी इच्छानुसार अधिकतम तीन (3) अध्ययन केंद्र की प्राथमिकताएँ दे सकता है,
- सीट का आवंटन संबंधित अध्ययन केंद्र में उपलब्ध रिक्त सीटों अथवा उम्मीदवारों के स्थानांतरण के बाद उपलब्ध होने वाली सीटों पर निर्भर करेगा। सीटों की उपलब्धता आवंटन प्रक्रिया के समय निर्धारित होगी।
- एक बार उम्मीदवार को उसकी दी गई प्राथमिकता के आधार पर किसी कॉलेज में स्थानांतरण/आवंटन मिल जाने के बाद वही कॉलेज उसका अंतिम आवंटित कॉलेज माना जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार को पूर्व में आवंटित कॉलेज पर कोई दावा करने का अधिकार नहीं होगा।
- स्थानांतरण का अनुरोध तभी मान्य माना जाएगा, जब स्थानांतरण शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान हो जाए तथा MPOnline Transfer Application Fee की रसीद सफलतापूर्वक जेनरेट हो जाए। रसीद में MPOnline Transaction ID एवं Payment Status “Paid” होना अनिवार्य है।
- स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को निम्न शुल्क का भुगतान करना होगा:
- विश्वविद्यालय आवेदन शुल्क: ₹0/-
- MPOnline पोर्टल शुल्क: ₹30/-
- कुल शुल्क: ₹0/-
* असफल (Failed) लेन-देन को मान्य नहीं माना जाएगा।
- स्थानांतरण के लिए आवेदन केवल निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ई-मेल, पत्र अथवा व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत किए गए किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।